Categories: Uncategorized

क्रीड़ा भारती गिरिडीह द्वारा आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया


Giridih:- क्रीड़ा भारती गिरिडीह द्वारा आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल दिवस समारोह का आयोजन श्री गुरु नानक विद्यालय, स्टेशन रोड गिरिडीह में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्वप्ना कुमार विशिष्ट अतिथि के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विकास जी एवं श्री गुरुनानक विद्यालय के सचिव श्री कुवरजीत सिंह दुआ, क्रीडा भारती के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री संतोष खत्री जी उपस्थित हुए । इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं मेजर ध्यानचंद जी को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा मेजर ध्यानचंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी हमारे लिए और सभी खेल प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है और हमें उनके कदमों पर चलना चाहिए । इस कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं संघ के  जिला प्रचारक विकास जी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद एक अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ और देशभक्त भी थे ।उन्होंने उनकी  एक घटना को याद दिलाते हुए कहा कि जब उनकी हॉकी खेल को देखकर तानाशाह हिटलर ने उन्हें अपने देश के लिए खेलने को कहा था तो मेजर ध्यानचंद जी ने खेलने से साफ साफ इंकार कर दिया । और उन्होंने कहा कि मैं भारत के लिए ही खेलूंगा जो कि हम सभी देशवासियों के लिए देश प्रेम को उत्पन्न करने का कार्य करती है। इसके बाद अतिथियों के द्वारा विगत 9 अगस्त को संपन्न हुए ऑनलाइन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। जिस में स्वर्ण पदक जीतने वाले मे खिलाड़ी काव्या सिंह ,जितेंद्र वर्मा ,सृष्टि कुमारी ,दयानंद, अनुपमा कुमारी ,प्रतीक कुमार शर्मा, पिंटू कुमार, अर्पिता स्वर्णकार ,मनीष आनंद ,मैहरूफ नवा, मनु कुमार शर्मा ,पूजा कुमारी, विक्की कुमार मालिक , रजत पदक जीतने वालों में -नव्या सिंह ,कुमार सुकेश ,विक्की कुमार मालिक ,विकास कुमार राय ,पीयूष कुमार पांडे ,साकेत कुमार ,बांके बिहारी लाल यादव ,और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी -गुनगुन पासवान ,सूरज कुमार वर्मा, आर्य आर्य, नव्या सिंह, कुमार सुकेश ,डॉली कुमारी, राजेश कुमार यादव है। इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए जिसमें गिरिडीह वुसु संघ के सचिव अकाश स्वर्णकार ,उपाध्यक्ष एस.के. पटनायक,संरक्षक अनिल मिश्रा गिरिडीह आर्चरी संघ के सचिव  राजवंत सिंह , गिरिडीह नेटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री सुदीप कुमार पांडे, गिरिडीह कबड्डी एवं खो-खो संह के सचिव इत्यादि उपस्थित हुए । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष श्री राजवंत सिंह, श्री सुंदर कुमार पांडे, जिला मंत्री अमित स्वर्णकार, सह मंत्री अरविंद देव सुमन ,एवं कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार रॉय, ज्योति कुमार की अहम भूमिका रही।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago