Categories: Giridih

गिरिडीह: निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में सड़क पर चलना हुआ दूभर,मिल रहा है सिर्फ आश्वासन।


 

गिरिडीह, मोहल्ला- नंदन नगर, जो कि सिहोडीह  मस्जिद के पश्चिम दिशा का क्षेत्र है जो कि ग्राम सिहोडीह वार्ड संख्या 11 जिला गिरिडीह के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र की सड़क पहले से ही कच्ची थी किसी तरह लोग आवागमन करते थे। परंतु कुछ दिन पूर्व जल वितरण की पाइप लाइन बिछाई गई थी, जिसके कारण इस क्षेत्र की सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। 

                       ADVERTISEMENT

स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी सड़क की दशा ऐसी हो गई है कि हम लोग पूरे मोहल्ला वासी घरों में कैद हो गए हैं। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस स्थिति में अगर कोई आपातकालीन घटना होती है तो एंबुलेंस तो दूर एक रिक्शा तक नहीं आ सकती है। 

लोगो का कहना है कि इस विषय में हम लोगों ने हमारे वार्ड पार्षद से उनके कार्यालय में मिलने की कोशिश की लेकिन वह अपने कार्यालय में नहीं मिले। उनसे फोन पर संपर्क करने पर केवल आश्वासन ही मिला। फिर हम लोगों ने इस विषय में गिरिडीह नगर निगम के महापौर और उपमहापौर के कार्यालय में जाकर उन्हें सारे समस्याओं से अवगत कराया एवं लिखित आवेदन दिनांक 12/09/2020 को दिया। उन्होंने भी आश्वासन दिया कि 3 से 4 दिन में तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

बाहरहाल निगम की ओर से आश्वासन का दौर चलता ही रहता है। जरूरी है कि स्थानीय जन प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी ऐसे विषयों पर तत्काल संज्ञान लें,जहां जनता प्रत्यक्ष रूप से परेशानी उठा रही हो।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

7 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

11 hours ago