Categories: Jharkhand

गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि


केंद्र सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की सोमवार को घोषणा कर दी, जिसमें 50 रुपए से लेकर 300 रुपए प्रति क्विंटल तक की वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की यहां हुई बैठक में गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 रुपए, जौ 75 रुपए, चना 225 रुपए, मसूर 300 रुपए, सरसों 225 रुपए और सूरजमुखी के मूल्य में 112 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।

                       ADVERTISEMENT

कृषिमंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने यहां बताया कि केंद्र सरकार ने 2019-20 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया था जिसे अब बढ़ाकर 1975 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसी तरह जौ का मूल्य 1575 रुपए से बढ़ाकर 1600 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

चना का मूल्य 4875 रुपए से बढ़ाकर 5100 रुपए, मसूर का मूल्य 4800 रुपए से बढ़ाकर 5100 रुपए, सरसों का मूल्य 4425 रुपए से बढ़ाकर 4650 रुपए और सूरजमुखी का मूल्य 5215 रुपए से बढ़ाकर 5327 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

                        ADVERTISEMENT

सरकार ने इस बार सबसे अधिक मसूर के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 300 रुपए प्रति क्विंटल तथा चना और सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 225-225 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। तोमर ने बताया कि रबी फसलों की बुवाई से काफी पहले ही सरकार ने इनके न्यूनतम समर्थन मूल्य का फैसला कर लिया है, जिससे किसानों को इन फसलों की खेती करने के बारे में निर्णय लेने का पर्याप्त समय मिल सकेगा।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago