Categories: Jharkhand

भौजी साडी प्रथा’ को रोकने के लिए नवयुवक एकता संघ पोखरीया ने निकाली जागरूकता रैली


 

प्रतिभा विकास मंच और प्रवासी ग्रुप ने भी रैली में शामिल हो के किया समर्थन

वर्तमान में क्षेत्र के गांवों में चल रहे “भौजी साडी प्रथा” जैसे अंधविश्वास को रोकने के लिए बगोदर प्रखंड के पोखरीया पंचायत में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पोखरीया गांव से निकल कर तारानारी और पोचरी गांव होते हुए जीटी रोड मंढला तक गई। रैली में शामिल नवयुवक एकता संघ पोखरिया, प्रतिभा विकास मंच और प्रवासी ग्रुप के लोगों ने “भौजी साडी प्रथा” को घोर अंधविश्वास और व्यर्थ की प्रथा बताते हुए इसको बंद कराने का निर्णय लिया। रैली को नवयुवक एकता संघ पोखरिया के श्री उमेश कुमार आदर्श और 

                        ADVERTISEMENT


गौतम कुमार, प्रतिभा विकास मंच के संरक्षक अजय कुमार महतो, प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश महतो, संयोजक यशवंत रजक, प्रवासी ग्रुप एडमिन सिकंदर अली आदि ने संबोधित किया।जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए इन वक्ताओं ने बताया कि आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से त्रस्त है।हर कोई इससे जल्द छुटकारा चाहता है और फिर अपनी सामान्य जिंदगी जीना चाहता है।वैक्सीन बनाने का काम तो कई देशों में चल रहा है।इसी बीच अंधविश्वास से भरी बातें भी रफ्तार पकड़ लेती है। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में कोरोना से मुक्ति पाने के लिए भौजी साड़ी का चलन चल पड़ा है। ग्रामीण इलाकों में ”भौजी साड़ी” की खूब डिमांड बढ़ गई है। दरअसल यहां यह बात प्रचलित हो गई है कि ननद अपनी भाभी को साड़ी खरीद कर दें। इसके बाद भाभी वह भौजी साड़ी पहन कर पूजा अर्चना करें। इससे परिवार पर किसी तरह का दुख नहीं आएगा। कोरोना से निजात पाने के लिए भी यह उपाय करने की सलाह महिलाओं को दी जा रही है।ऐसे में ग्रामीण इलाकों में ननद अपनी भाभी को यह साड़ी उपहार स्वरूप भेंट कर रही हैं। हालत यह है कि यदि किसी के पास पैसे नहीं है तो वह उधार तक करके इसे निभा रहा है। इस ‘भौजी साडी’ अंधविश्वासी प्रथा को रोकने और पुरजोर विरोध करने को कहा। 

     मौके पर प्रतिभा विकास मंच के  मुख्य सलाहकार श्री दिनेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चुरामन महतो, सलाहकार समिति सदस्य हाफिज अंसारी, नवयुवक एकता संघ पोखरीया के रोहित कुमार महतो, राहुल कुमार, गौतम कुमार, शम्भू कु० महतो, रोहित राम, सोबरन महतो, संजय कुमार, राजेश प्रजापति, बद्री प्रजापति, सावन कुमार, लोकेश कुमार, उदय साव सहित नवयुवक एकता संघ पोखरीया के सैकड़ों लोग शामिल थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago