Categories: Giridih

राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया न्यूट्री गार्डेन/पोषण वाटिका से संबंधित प्रशिक्षण


 

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र, गिरिडीह में न्यूट्री गार्डेन का प्रशिक्षण आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया। ताकि आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्र एवं अन्य माध्यमों के द्वारा धात्री महिलाओं गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों तथा बच्चों पौष्टिक आहार एवं उचित पोषण के बारे जानकारी उपलब्ध कराएं। प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी साहियाओ/सेविकाओं को सही पोषण देश रौशन का संकल्प दिलाया गया। इसके अलावा पोषण के 5 सूत्र 1. जीवन के प्रथम 1000 दिन, 2. पौष्टिक आहार, 3. एनीमिया की रोकथाम, 4. डायरिया से बचाव, 5. स्वच्छता एवं साफ सफाई से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही पोषण अभियान में विशेष रुप से कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए मास्क का उपयोग, सैनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। 

                     ADVERTISEMENT


पोषण अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंड एवं पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र एवं विभिन्न माध्यमों से पौष्टिक आहार एवं उचित पोषण की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि धात्री महिला एवं किशोरियों को पौष्टिक आहार एवं उचित भोजन उपलब्ध करा कर कुपोषण को खत्म किया जा सकें। पोषण माह का मुख्य उद्देश्य है 0-6 माह के बच्चे, गर्भवती/धात्री माताओं एवं किशोरियों में व्याप्त कुपोषण एनीमिया को दूर कर उनके पोषण स्तर में सुधार करना इसके तहत पोषण अभियान के पांच पुत्रों का पालन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जा रहा है। एवं गर्भवती महिलाओं/किशोरियों तथा धात्री माताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। पोषण अभियान के तहत जन जन के बेहतर आहार और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित किया जा रहा है। विशेषकर बच्चों/किशोरियों/गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बेहतर एवं उचित पोषण अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा पौष्टिक आहार यथा हरी सब्जियां उचित पौष्टिक चीजों से बनाए गए सेरेलैक व अन्य पौष्टिक भोजन के लाभ से संबंधित जानकारी दी जा रही है। साथ ही बच्चों को अन्नप्राशन के साथ महिलाओं की गोद भराई भी कराया जा रहा है। पोषण अभियान गर्भवती महिलाएं, धात्री माताओं तथा नवजात शिशु, किशोरियां एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की ओर सुदृढ कदम है। इसके साथ ही समाज को पोषण के क्षेत्र में जागरूक करने के साथ-साथ अन्य ग्रामीण महिलाओं को अपने घरों के आसपास पोषण वाटिका बनाने हेतु प्रेरित किया गया।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago