Categories: Giridih

आज शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो का स्वास्थ्य संबंधी हाल जानने मेडिका अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन


 

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने आज शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो का स्वास्थ्य संबंधी हाल जानने मेडिका अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से श्री महतो के चिकित्सा को लेकर पूरी जानकारी ली तथा बेहतर चिकित्सा हेतु निदेश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय मंत्री की वर्तमान स्थिति राज्य से बाहर चिकित्सा हेतु ले जाने की नहीं 

                        ADVERTISEMENT


है। हालांकि इस को लेकर प्रयास हो रहा है। चेन्नई के लंग्स स्पेशलिस्ट से बात हुई है। चेन्नई से चिकित्सकों की टीम कल आने वाली थी, लेकिन टीम को आज ही आने का अनुरोध किया गया है, ताकि मंत्री जी को बाहर ले जाने व बेहतर इलाज के संबंध में विचार विमर्श किया जा सके।गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री 28 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे, इसके बाद उन्हें रिम्स के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। लेकिन सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक अक्तूबर को रांची स्थित मेडिका अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago