Categories: Giridih

गुमला दौरे पर पहूंचे डीजीपी भाई-बहन हत्याकांड मामले में लिए एक्शन,थाना प्रभारी केश्वर साहू को किए सस्पेंड


 

घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी नदी के पास 25 अक्टूबर की रात भाई-बहन हत्याकांड मामले में झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने शनिवार को लोहरदगा के सदर थाना प्रभारी केश्वर साहू को सस्पेंड कर दिया। गुमला दौरे पर पहुंचने के बाद डीजीपी ने यह कार्रवाई की है। 

बताते चलें कि 25 अक्टूबर को रात करीब 7:30 बजे दोनों सगे भाई बहन अपने पैतृक गांव कोटामाटी से लोहरदगा वापस लौट रहे थे। घंटों बीतने के बाद जब दोनों लोहरदगा नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग चिंतित हो उठे। परिजन किसी अनहोनी की अंदेशा को लेकर रात में ही उनके खोजबीन में जुट गए थे और लोहरदगा सदर थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की थी। लेकिन लोहरदगा थाना ने कोई कार्रवाई नहीं की।

                               –विज्ञापन


क्या है मामला

ग्रमीणों के द्वारा घटना के संबंध में  बताया गया  कि 25 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे के  कोटामाटी नदी के पास चार-पांच युवक पिस्तौल लेकर लूटपाट कर रहे थे। इसी दौरान बलेनो कार में 2 लोग सवार होकर आये. दोनों के साथ लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने एक बोलेरो मंगाया और वापस चले गये. पीछे से उनकी कार भी लेकर अपराधी चले गये. दोनों भाई-बहन जब लोहरदगा नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने अपने पैतृक गांव के परिवार के लोगों से संपर्क कर उनके बारे में सारा जानकारी दिए। जिसपर यहां के लोगों ने बताया कि वे लोहरदगा निकल गये हैं. जब वे लोहरदगा नहीं पहुंचे, तब रात से ही परिवार के लोगों ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है. सुबह में दोनों की हत्या होने की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से मिली. परिवार के सदस्यों ने जब देखा तो दोनों सगे भाई-बहन का शव पड़ा पाया. घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। वहीं घटनास्थेल से कुछ दूरी पर पुलिस ने कार बरामद किया था।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago