Categories: Giridih

बाजार पर चढ़ा दुर्गोत्सव का रंग,खरीदारी के लिए उमड़ने लगी भीड़


 

गिरिडीह : शहर और आसपास के इलाकों में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गईं हैं। पूजा समितियां जहां पूजा पंडालों का निर्माण कार्य जोर-शोर से करा रही हैं, लेकिन कोरोना के कारन इस वर्ष पंडाल छोटी रहेगी और वहीं दूसरी और मूर्तिकार भी मूर्तियां गढ़ने में तन्मयता से जुटे हैं। पूजा को लेकर शहर के बाजारों की रौनक भी बढ़ गई है। वहीं खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ जुटने लगी है. चारों तरफ न्यू कलेक्शन की भरमार है. आम दुकानें हों या मॉल्स सब जगह पूजा की 

                            ADVERTISEMENT

धूम दिख रही है. सिर्फ गिरिडीह ही नहीं दूरदराज से भी लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे है़ं। फैमिली के साथ सभी खरीदारी के रंग में डूब चुके हैं. इधर, ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार भी तैयार है. न्यू कलेक्शन से पूरा बाजार पटा पड़ा है. यूनिक कलेक्शन सबको लुभा रहे हैं. अपनी गिरिडीह में कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, सूरत, और गुजरात के फैशन दिख रहे हैं. बच्चों 

         
                    ADVERTISEMENT


से लेकर बुजुर्गों तक के लिए खास खरीदारी की व्यवस्था है. महिलाओं के कलेक्शन पर भी पूरा फोकस किया गया है.हालांकि दुर्गा पूजा में तीसरी पूजा से खरीदारी करनेवालों की ज्यादा भीड़ हो जाती है जो अष्टमी तक लगी रहती है। दुर्गा पूजा में कपड़ों की ही ज्यादा डिमांड रहती है। नवरात्रा में नए वस्त्र पहनने का रिवाज है। इसीलिए हर पर्व त्योहार की अपेक्षा दुर्गा पूजा में कपड़ा की ज्यादा ही खरीदारी होती है।

Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago