Categories: Nation

किसान विरोध प्रदर्शन: किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, 12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर हाइवे करेंगे जाम है।


किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। किसान नेताओं ने कहा कि वे 12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर हाइवे को जाम करेंगे। कृषि बिल को लेकर सरकार और किसान संगठनों के बीच गतिरोध के बीच मोदी कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक के बाद एक प्रस्ताव बनाकर किसानों तक पहुंचाया दिया गया है। किसान संगठन दोपहर में विचार करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत का कहना है कि शाम चार या पांच बजे तक किसान अपना रुख साफ कर देंगे। सिंधु बॉर्डर पर किसान सरकार के प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ किसानों की बातचीत नाकाम रही। आज सरकार और किसानों के बीच में कोई बातचीत निर्धारित नहीं है।

                                –विज्ञापन

इस बीच शरद पवार, सीताराम येचुरी और राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी नेताओं का एक समूह आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक पर भी सभी की नजर है। हरियाणा से सिटी दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश से सटे दिल्ली की बॉर्डर आज भी बंद है।

इससे पहले 13 किसान नेताओं ने मंगलवार रात अमित शाह से बातचीत की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार बिल वापस लेने को तैयार नहीं है, वहीं किसान इससे कम में आंदोलन खत्म करने को राजी नहीं हैं। यानी यह गतिरोध अभी कायम रहेगा। इस तरह एक और बैठक भी बेनतीजा रही। बैठक के बाद किसान संगठन के मुखिया राकेश सिंह टिकैत ने बताया कि गृहमंत्री ने शांतिपूर्ण बंद के लिए किसानों को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि उनका प्रदर्शन आगे भी शांतिपूर्ण रहेगा।


Share
Published by
Giridih Views Official

Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago