Categories: Giridih

खलिहान में सो रहे बुजुर्ग और नाबालिग की जिंदा जलकर मौत, तीन झुलसे


 

गिरिडीह:-पीरटांड थाना क्षेत्र के चिरकीडीहा में खलिहान में आग लगने की वजह बुजुर्ग और नाबालिग की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे झुलस गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक नाबालिग को PMCH रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार की देर रात आग सेंकने के दौरान घटी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतकों में छोटू हेंब्रम (60) और रमेश हेंब्रेम (12) जबकि घायलों में राजेश हेंब्रम, शिखर हेंब्रम और मनीष हेंब्रम शामिल है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान में रखे बाजरे की रखवाली के लिए छोटू हेंब्रम पुआल से बनी छोटी सी झोपड़ी में सो रहा था। आसपास के चार बच्चे भी उसी झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे छोटू हेंब्रम आग सेंकने लगा। इसी बीच छोटू हेंब्रम की भी आंख लग गई।

छोटू हेंब्रम की मौके पर जलकर हुई मौत, नाबालिग ने अस्पताल में तोड़ा दम

छोटू हेंब्रम के सोने के कुछ देर बाद झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में छोटू हेंब्रम की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि चारों बच्चे झुलस गए। जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने चारों बच्चों को सदर अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान रमेश हेंब्रम ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। जबकि डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मनीष को PMCH रेफर कर दिया। दो अन्य का गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज जारी है।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago