Categories: Giridih

गिरिडीह झामुमो जिला समिति ने जनता से की ‘भारत बंद’ में सहयोग की अपील, झामुमो जिला कार्यालय गिरिडीह में एक प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी


 

गिरिडीह:- मोदी सरकार द्वारा लाये वर्तमान कृषि बिल के विरोध में सम्पूर्ण भारतवर्ष में किसानों ने 08 दिसंबर 2020 को भारत बंद का ऐलान किया है । उसी संबंध में झामुमो के केंद्रीय कमिटी द्वारा  इस भारत बंद को समर्थन करने व बन्द को सफल बनाने हेतु सभी झामुमो जिला समितियों को निर्देश दिया गया है । 

गिरिडीह में झामुमो जिला समिति सभी घटक दलों जैसे कांग्रेस एवं राजद के साथ मिलकर इस संबंध में आज झामुमो जिला कार्यालय गिरिडीह में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और प्रेस मीडिया के माध्यम से जनता से इस बन्द को सफल बनाने की अपील की । 

                                –विज्ञापन

प्रेस को संबोधित करते हुए  गिरिडीह के माननीय विधायक  श्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह बिल प्रत्यक्ष रूप से तो किसानों के खिलाफ दिखता है लेकिन यह बिल भारत की जनता के खिलाफ भी है जहां कृषि उत्पादों के मूल्य का निर्धारण पर पूरी तरह कॉरपोरेट घरानों के कब्जा हो जाएगा और जनता कॉर्पोरेट घरानो द्वारा तय किये हुए ऊंची खाद्य पदार्थो के कीमत चुकाने में असमर्थ हो जाएंगे । इसलिए इस बिल के विरोध में आवाज सिर्फ किसान ही नही बल्कि सामान्य जनता को भी उठाने चाहिए ।

                                  –विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने केंद्रीय कमिटी के निर्देशों तथा कई राजनीतिक दलों एवं गैर राजनीतिक दलों के समर्थन का हवाला देते हुए गिरीडीह के सभी दुकानदारों,  शहरी व ग्रामीण जनता से इस बन्द को समर्थन करने व इसे सफल बनाने हेतु जनता से सकारात्मक पहल की अपील की ।

                                  –विज्ञापन

मौके पर गिरिडीह के माननीय विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू के अलावा गांडेय के माननीय विधायक डॉ सरफराज अहमद, जिलाध्यक्ष श्री संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन, उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य प्रमिला मेहरा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा , सतीश केडिया, , राजद के साथीगण, भैरो वर्मा, बुलंद अख्तर, सईद अख्तर, रॉकी सिंह, गोपाल शर्मा, शाहिद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago