Categories: CrimeGiridih

गिरिडीह साइबर पुलिस ने सिहोडीह से 6 साइबर अपराधियों को धर दबोचा


 

गिरिडीह पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और पुलिस को इसमें सफलता भी प्राप्त हो रही है। साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह से 6 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी जानकारी प्रशिक्षु आईपीएस हरिश बिन जमा ने पुराने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापेमारी की और सिहोडीह से 6 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया। जिसमें राजकिशोर मंडल, नंदकिशोर मंडल, मंटू मंडल, दिनेश कुमार मंडल, संदीप मंडल, रामलील मंडल शामिल है।

इन लोगों के पास से 20 मोबाइल फोन सेट, 24 सिम कार्ड, 9 एटीएम, चेकबुक, पासबुक, 4 आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि यह लोगों से माय बिजनेस, गूगल ऐड का प्रयोग कर कुरियर के बहाने, फ्रॉम ऐप के माध्यम से लिंक बनाकर, फोन पे के माध्यम से VPA बनाकर और बैंक अधिकारी बन कर लोगों से ठगी करने का काम करता था। प्रशिक्षु आईपीएस ने बताया कि पुलिस इन लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करेगी। मौके पर थाना प्रभारी सुरेश मंडल, एसआई नियाज, अहमद और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago