Categories: Uncategorized

भाजपा जिलाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग भाजपा के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया


 



भाजपा जिलाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग भाजपा के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं  के द्वारा किया गया

आज दिनांक 26.12. 2020 दिन- शनिवार, समय 11:00 दिन गिरिडीह के बोडो स्थित ब्रह्मऋषि धर्मशाला में गिरिडीह जिला भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख व समर्पित कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री एंथोनी स्वामी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के द्वारा जिला कमेटी के विस्तार एवं मंडल अध्यक्षों के मनोनयन में बरती गई अनियमितता व मनमानी का घोर विरोध किया गया। जिला कमेटी के विस्तार में पार्टी के संविधान एवं नियम का तार तार करते हुए जो आहर्ता नहीं रखते हैं वैसे लोगों को कमेटी में रखा गया है तथा जिन्हें भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता जानते व पहचानते तक नहीं है वैसे लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है, और पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं को कहीं स्थान ना देकर पूर्णरूपेण दरकिनार किया गया है। वैसे लोगों को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है जोकभी भाजपा के कार्यकर्ता नहीं रहे है तथा हाल ही में पार्टी में आये हैं, ठीक उसी प्रकार पश्चिमी भाग में ऐसे ब्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया है जो मंडल अध्यक्ष के दावेदार भी नहीं थे, तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव में हस्ताक्षर भी किए हैं, परंतु उसके विपरीत जाकर अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी संविधान के मुताबिक जो 3 वर्ष तक लगातार साधारण सदस्य रहते हैं वही सक्रिय बनेंगे और जो सक्रिय सदस्य होंगे वही पार्टी के पदाधिकारी बन सकेंगे, साथ ही कमेटी के पदाधिकारी भी पुराने कमिटी से लेकर बनाया जाना है परंतु इस कमिटी में लगभग नए लोगों को ही रखा गया है साथ ही ऐसे लोगों को पदाधिकारी बना दिया गया जो पार्टी का ज्ञान भी रखते नहीं है। उपरोक्त कारण से लगातार सभी मंडलों में विरोध चलता आ रहा है और प्रदेश के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है ऐसी परिस्थिति में आज के बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृत्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे को अविलंब बर्खास्त करें और नए जिलाध्यक्ष का घोषणा करें अन्यथा पूरे जिला के भारतीय जनता पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय में दिनांक 08.01.2021 से धरना पर बैठने को मजबूर होंगे तथा यह धरना कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा और यदि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा इसके बाद भी संज्ञान नहीं लिया जाता है तो हम सभी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष को बर्खास्त करने तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देते हुए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता एंथोनी स्वामी, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र राय, पूर्व जिला महामंत्री रंजन सिंहा, बीस सूत्री अध्यक्ष जमुआ अंजन सिन्हा, पूर्व मंत्री सुनीत कुमार सिंह, पूर्व मुफस्सिल के अध्यक्ष सह सूत्री अध्यक्ष भागीरथ मंडल, महामंत्री अरुण राणा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जय मंगल राय, जनसंघ काल के नेता कैलाश साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, संजय सिंह, मुफ्फसिल अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद वर्मा, संजय हाजरा,अहमद अली, सत्येंद्र चौधरी, जगन्नाथ यादव, सौरभ गुप्ता, घनश्याम वर्मा, अशोक यादव, मनोज मंडल, रामभजू देव, मंटू देव, प्रेमा तिवारी, नीतू शोला, रीना मंडल, बीना देवी, बेबी देवी, लता वर्मा, कुमारी सुषमा, संजय कुमार, सतेंद्र रावत, विनोद यादव इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

गिरिडीह से अभिषेक कुमार के साथ चुलबुल पाण्डेय की रिपोर्ट


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago