Categories: Giridih

भाजपा विधायक दल नेता से मिलकर कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष घोषणाओं को रद्द करने की मांग की


 

गिरिडीह से चन्दन पाण्डेय की रिपोर्ट

गिरिडीह – गिरिडीह मुफ्फसिल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी से मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवमनोनित  मंडल अध्यक्ष की घोषणाओं को रद्द करने की मांग किया।मुफस्सिल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बैजनाथ प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार हम लोगों ने आपसी सहमति से चुनाव प्रभारी को एक नाम पर सहमति बनाकर मंडल अध्यक्ष के लिए श्री भागीरथ मंडल  का नाम  मंडल अध्यक्ष के लिए भेजा था। और इसकी एक कॉपी चुनाव प्रभारी दीपक प्रकाश   को भी दिया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया है कहा कि जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने फेरबदल कर इस मंडल में वैसे लोगों के नाम की घोषणा कर दिया है जो उम्मीदवारी में भी उनका नाम कहीं से नहीं था ।भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण पांडे ने बताया कि अगर इस पर सुधार नहीं किया जाता है तो मुफस्सिल क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे । मौके पर नारायण पांडे भागीरथ मंडल,  मीरा तिवारी  चुन्नू कांत , कृष्ण मुरारी तिवारी, बैजनाथ प्रसाद वर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है और मैंने जो भी किया है  चुनाव प्रभारी व प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार मैंने मंडल अध्यक्ष का घोषणा किया ।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago