Categories: Machinery

सोनालिका ने लॉन्च किया देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ‘टाइगर’, जानिए ट्रैक्टर से जुड़ी कुछ खास बातें


Sonalika ने भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च कर दिया है।कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 5.99 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने इसका नाम टाइगर इलेक्ट्रिक (Tiger Electric) रखा है। लेटेस्ट तकनीक पर बना यह ट्रैक्टर यूरोप में डिजाइन किया गया है। यह एमीशन फ्री ट्रैक्टर है, जो आवाज नहीं करता है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह ई-ट्रैक्टर 24.93 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चल सकता है और दो टन की ट्रॉली के साथ चलते हुए आठ घंटे का बैटरी बैकअप देता है।

कंपनी का दावा है कि टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को रेगुलर होम चार्जिंग की मदद से 10 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके ग्राहकों को फ्यूल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सोनालिका इसके साथ एक फास्ट चार्जिंग प्रणाली भी दे रही है, जिसकी मदद से इसे केवल चार घंटे में चार्ज किया जा सकता है.


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago