Categories: Health

कीटाणु नाषक मच्छरदानी का वितरण पारदर्शितापूर्ण करें सहिया : राजेश कुमार दुबे



कीटाणु नाषक मच्छरदानी का वितरण पारदर्शितापूर्ण करें सहिया : राजेश कुमार दुबे                                    

 प्लस पोलियो व मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरण की तैयारी  को लेकर किया गया  समीक्षा बैठक     

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जमुआ में बुधवार को एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखण्ड चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश कुमार दूबे ने बंध्याकरण, नशबंदी, टीकाकरण सहित अन्य की  क्लस्टर वाइज समिक्षोपरांत सहिया, स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया गया कि प्लस पोलियो की खुराक से 0 से 5 आयुवर्ग के कोई भी बच्चा वंचित नही रहना चाहिए। कोविड 19 नियमो का अनुपालन करते हुए  प्रखण्ड के 230 बूथ पर 470 बेकसिनेटर द्वारा प्रथम दिन 31 जनवरी को   बूथ पर व 1,2 फरवरी को छूटे हुए बच्चों को  घर घर जाकर पोलियो की खुराक देना है। इसके लिए 44 पर्यवेक्षक,5 ट्रांजिट टीम व 18 सब डिपू की ब्यवस्था किया गया है।

                               राजेश कुमार दुबे

मलेरिया नियंत्रण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए मलेरिया नियंत्रण के उद्देश्य से मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशो के तहत जमुआ प्रखण्ड

  मुख्यालय,पोबी,रेम्बा,कठवारा,केंदुआ,चीतरडीह, मिर्जागंज, मेढो चपरखो,सोनारडीह ,दुम्मा सहित 11 स्वास्थ्य उपकेंद्र के अंतर्गत आनेवाले ग्राम में सहिया जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयो की उपस्थिति में लाभुकों के बीच युद्धस्तर पर  पारदर्शिता, दूरदर्शिता पूर्ण  मेडिकेटेड मच्छरदानी का  वितरण  करना सुनिश्चित करें। निःशुल्क  वितरण हेतु 4 एम पी डब्लू द्वारा  मेडिकेटेड मच्छरदानी सहिया को उपलब्ध करा दिया गया है।  अनियमितता ,लापरवाही बरते जानी वाली  सहिया के विरुद्ध जन शिकायत मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित होगा।      मच्छरदानी को छाया में खोलकर  रख दे 24 घण्टे के पश्चात ही  लाभुक प्रयोग करें।

बैठक में बीपीएम मिस्टर आलोक,आलोक कुमार, अस्पताल मैनेजमेंट कमिटी सदस्य योगेश कुमार पाण्डेय, एम पी डब्लू मो इजहारुल हक़ अंसारी,अभिषेक कुमार,वरुण कुमार राम,विकास कुमार,बी टी टी राखी कुमारी,सबिया प्रवीण,मो कुद्दुस, ए एन एम मंजू कुमारी,फिदरिसिया कुजूर,लीलावती कुमारी,आराधना कुमारी, सहिया लक्ष्मी रानी,संगीता यादव,गुड़िया देवी,गुड़िया कौशिक,रूबी कुमारी,अंजू वर्मा,सुषमा कुमारी,प्रमीला देवी,ममता देवी आदि मौजूद थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

13 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago