Categories: Giridih

चम्पादह में निबंधित श्रमिकों के बीच किया गया पोषाक ,कार्ड वितरण


                                                 

  विधिक साक्षरता सह जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को  कराया गया संवैधानिक अधिकारों,मुलकर्तव्य दायित्व बोध                                                                              जमुआ प्रखण्ड के पोबी पंचायत अंतर्गत ग्राम चम्पादह में  शनिवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित  विधिक साक्षरता सह जागरूकता  शिविर में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा निबंधित श्रमिकों (मजदूर)   के बीच शर्ट, पुलपेंट का कपड़ा,श्रमिक कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  मुखिया नकुल कुमार पासवान ने करते हुए केंद्र ,राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किये। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मो शाहिद अंसारी ने कहा कि सरकारी लाभ लेने के लिए ग्रामीण जागरूक रहे।संचालन करते हुए बीसी वीएलई   युवा समाजसेवी योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी नागरिकों को संवैधानिक स्तर पर प्रदत अवसर,अधिकार की अभिरक्षा जानकारी,जागरूकता,सतर्कता से होता है। 

प्राथमिकता के तहत श्रम ,नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा  पंचायत के 18 से 55 आयुवर्ग के महिला पुरुष श्रमिकों का शत प्रतिशत निबंधन कर 15 प्रकार के योजनाओ के लाभ से आच्छादित करना है।  पारा लीगल वोलेंटियर सुबोध कुमार साव ने झारखण्ड विधिक सेवाएं प्राधिकार द्वारा संचालित 5 योजनाओं सहित लक्ष्य,उद्देश्य, कार्यक्रम की विस्तृत  जानकारी दिया।   औजार के लिए श्रमिकों का फार्म भरा गया। वार्ड सदस्य मो इस्माइल अंसारी,जेबुना बीबी,अर्जुन मियां, भिखारी मियाँ,मो  आफ़ताब  ने विचार ब्यक्त किये। पोशाक मिलने से प्रसन्नता जाहिर करते हुए श्रमिकों ने विभाग के प्रति आभार ब्यक्त किया।  उक्त अवसर पर  सैकड़ो श्रमिक मौजूद थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago