Categories: COVID-19

जानिए प्रथम कोविड-19 टीका लाभुक सफाई कर्मी मिंकल कुमार गुप्ता ने क्या कहा….


गिरिडीह, 16 जनवरी 2021:– लंबे समय के पश्चात आज कोविड-19 टीकाकरण का इंतज़ार समाप्त हो गया। माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात जिला स्तर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की उपस्थिति में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणडीह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांडेय में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हुए सफाई कर्मी को  प्रथम वैक्सीन लगाकर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। कोविड टीकाकरण कार्य होने के पश्चात उपायुक्त ने लभुकों को बधाई दी एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपायुक्त ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणडीह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांडेय में वैक्सीन की रख-रखाव की व्यवस्थाओं, तैयारियों एवं वैक्सीन का प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। साथ ही वैक्सीन के रख-रखाव में सावधानियां बरतते हुए उसका समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने का निदेश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रतीक्षालय, ऑब्जर्वेशन रूम, सत्यापन कक्ष आदि का अवलोकन किया। तथा वैक्सीन का ट्रांसपोर्टेशन के लिए उपयोग किये जाने वाले कोल्ड चेन की व्यवस्था एवं उसकी स्थिति की जानकारी ली तथा वैक्सिनेशन टीम को टीकाकरण के दौरान सावधानी व सतर्कता बरतने की सलाह दी।

टीकाकरण अभियान के उपरांत लाभुक सफाई कर्मी मिंकल कुमार गुप्ता ने कहा कि आज कोविड-19 का टीका लगवाकर खुद को सुखद एवं अच्छा महसूस कर रहा हूं। लंबे समय से कोविड टिका का इंतज़ार पूरा देश कर रहा था। आज सभी का इंतज़ार खत्म हुआ। इसके लिए मैं केंद्र व राज्य सरकार के साथ साथ जिला प्रशासन एवं उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं। साथ ही सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को भी बधाई कहना चाहता हूं। इनके अथक प्रयास से यह कार्य आज सफल हो पाया है। कोविड-19 का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। सभी लाभुकों को इस लगवाना चाहिए। मैं कोविड-19 टिका के प्रति अन्य को भी प्रोत्साहित करूंगा। अब और मेहनत के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करूंगा। तथा कोविड-19 मानकों यथा फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन निश्चित रूप से करूंगा।

 इन चिकित्सकों को दिया गया कोविड-19 का टीका…

डॉ विकास कुमार माथुर, डॉ अमिता राय, डॉ प्रकाश सहाय व जिले के अन्य चिकित्सा कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका लगाया गया। 

 टीकाकरण अभियान में मुख्य रूप से सिविल सर्जन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, गिरिडीह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रभारी पदाधिकारी, पीएचसी, कल्याण डीह एवं गांडेय प्रखंड से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।


Share
Published by
Giridih views

Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago