Categories: BankGiridih

ट्रैक्टर मार्च सफल करने के लिए माले ने शुरु किया अभियान।


 

बैठक कर लोगों से की ट्रैक्टर के साथ मार्च में भाग लेने की अपील।

भाकपा माले ने किसान आंदोलन के समर्थन में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के झंडोत्तोलन के बाद आहूत ट्रैक्टर मार्च को सफल करने का आह्वान किया है। 

आज इसे लेकर सदर प्रखंड के पहरियाडीह तथा सुंदरटांड़ में मीटिंग की गई। किसानों के साथ मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों काले कानूनों पर चर्चा की और कहा कि ये कानून किसानों के खिलाफ हैं। तीनों कानून कारपोरेटों के गोदाम और उनकी तिजोरियां भरने के लिए लाए गए हैं। किसान जी जान से इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार कारपोरेट परस्ती में किसानों के हित की तिलांजलि देने के लिए अभी तक अड़ी हुई है। 

मीटिंग को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि 26 जनवरी का किसानों का ट्रैक्टर मार्च उनके अधिकारों को लेकर तथा मोदी सरकार की तानाशाही एवं कारपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ है। श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार की कंपनी परस्त नीतियों का आलम यह है कि कानून बनाने से पहले ही कंपनियों ने अनाज भंडारण के लिए बड़े-बड़े गोदाम बनाने शुरू कर दिए थे।

उन्होंने लोगों से 26 जनवरी झंडोत्तोलन करने के बाद ट्रैक्टर के साथ बेंगाबाद में आयोजित मार्च में भाग लेने की पुरजोर अपील की।

इस दौरान मुख्य रूप से भाकपा माले के खावा पंचायत प्रभारी मनोज कुमार यादव, शिव कुमार यादव, टुपलाल यादव, दशरथ यादव, उत्तम रजक, बालो रजक, पुरन रजक, अशोक रजक, लालू रजक, छोटू रजक, नारायण रजक, किसुन महतो, मनोज कुमार, छोटू यादव तथा कई अन्य मौजूद थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago