Categories: CrimeGiridih

पिस्तौल के बल पर पचम्बा में दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र से अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम


 पिस्तौल के बल पर पंचबा में दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र से अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम

गिरिडीह से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

गिरीडीह। गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के पचम्बा हाई स्कूल के समीप संचालित ग्राहक सेवा केंद्र में शुक्रवार दोपहर तीन बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर दिन दहाड़े सेवा केंद्र संचालक से पैसे लूट कर फरार हो गए। लूट की यह घटना दोपहर दोपहर करीब 12 बजे हुई। अपराधियों ने जिस वक्त घटना को अंजाम दिया। उस वक्त पचम्बा-जमुआ रोड में रोज की भंाती आवागमन चालू था। यही नहीं घटनास्थल के समीप भीड़भाड़ वाला इलाका है। इसके बाद भी एक बाइक में तीन अपराधी ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे। इसमे एक अपराधी पैसे निकालने का बहाना बनाकर अंदर गया और सेवा केंद्र संचालक मो. सोहेल से पैसे निकालने को कहा। इस दौरान सोहेल ने जब बाइक सवार से पूछा कि कितने पैसे निकालने है, तो अपराधी ने सेवा केंद्र सचालक को पिस्तौल दिखाकर पैसे देने की बात कही। पिस्तौल देख कर ही सोहेल केंद्र में रखे 20 हजार नगद और 5 हजार के सिक्के निकाल कर अपराधी को दे दिया। इसके बाद तीनों सेवा केंद्र के सामने की गली में फरार हो गए।

मास्क पहने थे अपराधी

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त सेवा केंद्र में एक ओर ग्राहक भी मौजूद थे। इस बीच सूचना मिलने के बाद पचम्बा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। मौके पर सोहेल ने पुलिस को बताया कि तीनों अपराधी मास्क पहने थे। किसी को वो पहचान नही पाया। सेवा केंद्र सचालक मधुपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। हर रोज मधुपुर से पचम्बा केंद्र संचालन के लिए आता रहता है।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago