Categories: Giridih

भाकपा माले ने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित होने का आह्वान किया


 


गिरिडीह से अभिषेक कुमार के साथ चुलबुल पांडेय की रिपोर्ट

भाकपा माले ने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित होने का आह्वान किया।

जन अभियान के तहत सदर प्रखंड के मनियांमाड़ी में हुई एक बैठक में भाकपा माले ने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित होने का आह्वान किया।

यहां बैठक की अगुवाई पार्टी के पंचायत प्रभारी मनोज कुमार यादव ने करते हुए कहा कि, समूचे खावा पंचायत समेत गिरिडीह प्रखंड में विकास के नाम पर लूट का तांडव मचा हुआ है। कई योजनाएं महज कागजों पर पूरी कर ली गई है। कई वास्तविक गरीब सरकारी लाभ लेने से वंचित रह जा रहे हैं। इसके खिलाफ लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।

यहां अपने संबोधन में पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस देश के किसान-मजदूरों के अधिकारों को छीनने में लगी हुई है। अभी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून किसानों को कंगाल और गुलाम तथा कंपनियों को मालामाल कर देंगे। इसी तरह केंद्र सरकार ने मजदूरों के अधिकारों को भी छीन लिया है। कहा कि झारखंड की सरकार भी चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में अभी तक मुस्तैद नहीं हुई है। किसानों को धान खरीदी का नगद भुगतान और गरीबों को बिजली बिल के ब्याज माफी का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि इन्हीं सवालों को लेकर आगामी 16 जनवरी को गिरिडीह कोवाड़ रोड में मानव श्रृंखला आहूत की गई है जिसमें लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने अधिकारों को बुलंद करना चाहिए।

इस दौरान माले समर्थित एक कमेटी का भी गठन किया गया जिसमें अन्य लोगों के अलावा मनोज कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, अजय कुमार यादव, शिवशंकर यादव, अकलू महतो, नारायण महतो समेत अन्य को शामिल किया गया।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago