Categories: Uncategorized

महिला शशक्तिकरण की और बढ़ता कदम,हुआ ग्राम सन्गठन का उद्धघाटन।




महिला शशक्तिकरण की और बढ़ता कदम,हुआ ग्राम सन्गठन का उद्धघाटन।

मुखिया श्यामसुंदर प्रसाद,काँग्रेस नेता राहुल वर्मा व पंसस प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया उद्धघाटन।

सरिया(गिरिडीह):झारखण्ड सरकार के ग्रामीण विकास द्वारा संचालित एक इकाई जे.एस.एल.पी.एस. द्वारा सरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्राम रतनाडीह में सभी महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलाकर एक ग्राम संगठन का गठन किया गया।यह संगठन महिलाओं के अंदर छुपी हुई क्षमताओं का विकास करने व सामाजिक समस्याओं को भी दूर करने का एक बेहतर माध्यम है।समारोह में उपस्थित पुरनीडीह मुखिया श्यामसुंदर प्रसाद ने अपने सम्बोधन में बताया कि ग्राम संगठन से महिला शशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।मौके पर उपस्थित काँग्रेस नेता राहुल वर्मा ने सन्गठन के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि महिला शक्ति एक शक्तिशाली शक्ति है यदि महिला प्रण ले तो समाजिक दिशा बदल सकती है साथ ही कहा कि सन्गठन से महिलाओं के आंतरिक क्षमताओं का विकास होगा व सामाजिक क्षेत्रों में भी महिलाओं की रुचि बढ़ेगी व इससे जागरूकता जन जन तक पहुँचेगी।

मौके पर बंदखारो सी.सी.नीरज कुमार,पी.आर.पी.बासुदेव प्रसाद वर्मा,शिक्षक अविनाश वर्मा,वार्ड प्रतिनिधि रामेश्वर दास, वरिष्ठ समाजसेवी सह सेवानिवृत्त शिक्षक विशुन महतो,शिक्षक सत्यदेव प्रसाद व प्रशिक्षण देने वाली दीदी समेत सैकड़ों उपस्थित थे।

रिपोर्ट:- सौरभ वर्मा


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago