Categories: DeogharJharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनिल कुमार सिंह, अंचल अधिकारी, देवघर के निलंबन प्रस्ताव को स्वीकृति दी


अंचल अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायतों को लेकर गठित आरोप पत्र  और उनके द्वारा  समर्पित स्पष्टीकरण पर उपायुक्त के मंतव्य के आलोक में  निर्णय लिया गया।

 मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने देवघर के अंचल अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह को निलंबित करने  से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है ।राजस्व  निबंधन  एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अंचल अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायतों  को लेकर गठित आरोप पत्र  और उनके द्वारा  समर्पित स्पष्टीकरण पर उपायुक्त के द्वारा दिए गए मंतव्य के आलोक में  यह निर्णय लिया ।  उपायुक्त ने अपने मंतव्य में देवघर अंचल अधिकारी के स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं बताया था ।

 क्या क्या है आरोप

●राजस्व कार्यों में अनियमितता बरतना

●देवघर अंचल में पिछले एक साल में किए गए राजस्व संबंधी  कार्यों की जांच समिति को सहयोग नहीं करना

 ●बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनाधिकृत रूप से अपने कार्यालय एवं मुख्यालय से अनुपस्थित रहना

 ●अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतना

 ●उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश की अवहेलना,  कर्तव्यहीनता और आम जनों के प्रति असंवेदनशीलता बरतना 

●विधि व्यवस्था संधारण  और आम जनों के  कार्यों के निष्पादन में  लापरवाही बरतना


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago