Categories: JharkhandRanchi

रांची के विभिन्न थानों के 12 सब इंस्पेक्टर सहित ASI पदाधिकारियों की हुई ट्रांसफर व पोस्टिंग


 

रांची : रांची जिला के विभिन्न थानों के 12 सब इंस्पेक्टर सहित ASI पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इन 12 पुलिस अधिकारियों को तत्काल अपने पदस्थापित स्थानों में योगदान देने को कहा गया है. रांची SSP ऑफिस ने अधिसूचना जारी कर दी है।

रांची के कोतवाली थाना के अवर निरीक्षक (Sub Inspector) राम शरणागत सिंह का तबादला खरसीदाग OP कर दिया गया है. इसके अलावा नगड़ी थाना के अवर निरीक्षक रवि केशरी को पुलिस केंद्र, रांची भेज दिया गया है. वहीं, एदलहातु TOP के प्रा अवर निरीक्षक शैलेश कुमार पांडेय का तबादला पुलिस केंद्र, रांची किया गया है.

ठाकुरगांव थाना के सहायक अवर निरीक्षक (Assistant sub inspector) राजकुमार पांडेय का तबादला पुलिस केंद्र, रांची कर दिया गया है. झारखंड हाईकोर्ट के नोडल पुलिस पदाधिकारी अवर निरीक्षक अंजन कुमार को अरगोड़ा थाना में पदस्थापित किया गया है. वहीं, अरगोड़ा थाना के अवर निरीक्षक निशांत कुमार झारखंड हाईकोर्ट के नोडल पुलिस पदाधिकारी बनाये गये हैं.

पुलिस केंद्र, रांची के सहायक अवर निरीक्षक विजय पांडेय का ट्रांसफर एदलहातु TOP किया गया है. लालपुर थाना के अवर निरीक्षक श्यामजय कुमार सिंह को खेलगांव थाना में पदस्थापित किया गया है. कोतवाली थाना के अवर निरीक्षक उदित प्रकाश को नगड़ी थाना में पदस्थापित किया गया है. नगर नियंत्रण कक्ष के सहायक अवर निरीक्षक जगजीवन झा का ट्रांसफर लालपुर थाना में किया गया है. वहीं, धुर्वा थाना की महिला सहायक अवर निरीक्षक विद्यावती को रांची के पुलिस केंद्र भेजा गया है।


View Comments

Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

13 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago