Categories: Giridih

लोहे के तार में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू से पहले ही तड़पते हुए गई जान; दो हिरासत में


 

गांवा थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में रविवार सुबह लोहे के तार में एक तेंदुआ फंसा देख लोगों में अफरातफरी मच गई। तेंदुआ तारों से निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था और ग्रामीण उससे बचने के लिए यहां-वहां भाग रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए को निकालने का प्रयास शुरू ही किया, लेकिन तब तक उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वनकर्मियों ने तेंदुआ के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, वनकर्मियों ने जंगल में जाल बिछाकर सुअर पकड़ने वाले शिकारियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाकर भीमतरी निवासी अर्जुन राय व प्रकाश राय को हिरासत में ले लिया है।

तार में फंसने के बाद से तेंदुआ काफी परेशान दिखा। वनकर्मियों ने लोगों को उसके नजदीक नहीं जाने की सलाह दी। तेंदुआ को पकड़ने के लिए हजारीबाग से पिंजड़ा मंगवाया गया। वनविभाग की योजना थी कि इस पिंजरे में कैद करके तेंदुआ को किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। लेकिन, इससे पहले ही तेंदुआ की मौत हो गई।

बताया जाता है कि कुछ लोगों द्वारा खेत में सिंचाई के लिए बगल के सोत से पानी ले जाने के लिए पंपसेट पाइप लगाया गया है। उसी पंपसेट के स्लेटर तार में अहले सुबह तेंदुआ फंस गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले जानकारी ली। इसी बीच वनकर्मियों ने तेंदुए को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का प्रयास किया। लेकिन वन विभाग के पास संसाधन की कमी होने के कारण तेंदुए की मौत हो गई।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago