Categories: Giridih

विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निघि संग्रह अभियान के सफल संचालन के लिए गिरिडीह नगर में 2 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न


 विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले दिनांक 05 जनवरी 2020 दिन मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निघि संग्रह अभियान के सफल संचालन के लिए गिरिडीह नगर में 2 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग  शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में रखा गया, इस प्रशिक्षण वर्ग में नगर के पालक अघिकारी श्री राम किशोर शरण जी का मार्गदर्शन प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण पाने हेतु बैठे कार्यकर्त्ताओं को मिला। वहीं वर्ग को संबोधित करते हुए नगर के पालक अघिकारी श्री राम किशोर शरण जी ने बताया कि भारतवर्ष ही नहीं अपितु पूरे विश्व में पहली बार सबसे बड़ा अभियान छिड़ा जाने वाला है हमारे हिन्दू समाज के आदर्श मार्यदा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम जी का भव्य मंदिर बनने जा रहा है जो कि हिन्दू समाज के लिए गौरव की बात है। पूर्व में हिन्दू समाज को तोड़ने के लिए न जाने कितनों ने हमारे कारसेवकों पर अत्याचार किया, हमारे हिन्दू समाज के भावी इतिहास को मिटाने के लिए कई बार साजिश रची लेकिन उनके मंसूबे पर पानी फिर गया, हमारा समाज इतने अत्याचार सहने के बाद भी आज पूरे दुनिया के लिए एक प्रेरणा बना हुआ और आज भारत पुनः विश्वगुरु बनने की कगार पर है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निघि संग्रह अभियान के तहत यह  महाअभियान 15 जनवरी से 28 फरवरी कुल 44 दिनों तक चलेगा जिसमें गिरिडीह जिले के अंतर्गत  कुल 36 वार्ड में हर एक वार्डों में सैकड़ों की संख्या में टोली गठित की गई है जो एक- एक वार्ड में हर एक हिन्दू समाज के घर-घर जाकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निघि संग्रह महाअभियान को सफल करेंगे। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक बृजनंदन प्रसाद, जिला बौद्धिक प्रमुख नलिन कुमार, बजरंग दल के रितेश पांडेय, विश्व हिन्दू परिषद के प्रदिप भगत, अखिल भारतीय विघार्थी परिषद के अंकित राज, उज्जवल तिवारी, शशिकांत, रजत, विघा भारती के राजेंद्र लाल बरनवाल आदि उपस्थित थें।

रिपोर्ट:अंकित राज


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago