Categories: Uncategorized

09 जनवरी का राशिफल: जानें शनिवार के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें यहां


 

आज साल 2021 की तारीख 09 जनवरी को शनिवार Saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। वहीं कुंडली में भी शनि कर्म विधान में दंड के कारक होने के कारण दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनि महाराज हैं। इसके अलावा इस दिन शनि को नियंत्रित करने वाली देवी, माता काली की पूजा का भी विधान है। साथ ही इस दिन शनि के प्रकोप से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा भी की जाती हैं

जानिए आज 09 जनवरी राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

1. मेष राशि

सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

2. वृषभ राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग फायदा देगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

3. मिथुन राशि

धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

4. कर्क राशि

रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव होगा, लेकिन घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

5. सिंह राशि

नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पूराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

6. कन्या राशि

नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडो से मार्गदर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंसने से बचें और खुद को परिपक्व करे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

7. तुला राशि

आप की आदतों के कारण आपने अपनों से दूरिया बना ली हैं। उचित होगा समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार में परिवर्तन लाएं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

8. वृश्चिक राशि

पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे।भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करे। निश्चित सफल होंगे।

9. धनु राशि

नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। दांत या कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, अन्य्रथा नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से 10. मकर राशि जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

10. मकर राशि

आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

11. कुम्भ राशि

वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव हे।

12. मीन राशि

बीती बातो को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करे। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago