Categories: Politics

काँग्रेस से आकर्षित झाविमो नेता हुए काँग्रेस में शामिल,प्रदेश अध्यक्ष ने माला पहनाकर दिलवाई सदस्यता…


 

काँग्रेस के हितकारी नीतियों से आकर्षित होकर जिला परिसद सदस्य(सरिया मध्य 19,गिरिडीह) मो. इकबाल व मुरली मनोहर मंडल के साथ उनके समर्थकों ने प्रदेश कार्यालय में ली काँग्रेस की सदस्यता।

गिरिडीह:- आज रविवार को झारखंड प्रदेश काँग्रेस कमिटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में गिरिडीह जिले के सरिया मध्य 19 के जिला परिषद सदस्य मो. इकबाल अंसारी व मुरली मनोहर मंडल के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने काँग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष श्री रामेश्वर उराँव ने माला पहनाकर सबों को को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता कार्यक्रम में गिरिडीह जिलाध्यक्ष श्री नरेश वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए साथियों का अभिवादन किया व पार्टी के जनहित नीतियों से सबों को अवगत करवाया। मौके पर गिरिडीह जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने संबोधन में सभी नए साथियों का स्वागत किया व बताया कि जिले में पार्टी के प्रसार की गति में अब और तेजी लाई जाएगी। मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,सतीश केडिया,महेश भगत,बगोदर विधानसभा प्रभारी बासुदेव प्रसाद वर्मा,उपेंद्र सिंह,महमूद अली खान,अभिनंदन प्रताप सिंह समेत कई काँग्रेस पदाधिकारी के साथ नए काँग्रेसी उपस्थित थे।

रिपोर्ट:-राहुल


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

13 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago