Categories: Giridih

केंद्र सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं, झारखंड के मजदूर भी हो रहे हैं उपेक्षित – माले।


 

किसान पंचायत की तैयारी में पार्टी का अभियान।

गिरिडीह:-भाकपा माले के गिरिडीह प्रखंड के पूर्व सचिव कामरेड रमेश कुमार वर्मा की नौवीं बरसी पर कल कोवाड़ में होने वाले ‘किसान-मजदूर पंचायत’ की तैयारी में माले का अभियान जारी है।

आज इसी के तहत सेनादोनी पंचायत के बुढ़ियाटांड में एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र राम एवं समसुद्दीन अंसारी तथा संचालन सकलदेव वर्मा एवं गणेश वर्मा ने संयुक्त रूप से करते हुए स्थानीय सवालों पर चर्चा की। साथ ही बैठक में जहां एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों काले कृषि कानूनों का विरोध कर इसे वापस लेने की मांग की गई, वही झारखंड में मजदूरों की दुर्दशा पर भी चिंता व्यक्त करते हुए किसान-मजदूरों की बेहतरी के लिए आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

यहां लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि देश और राज्य स्तर की समस्याओं के अलावा स्थानीय स्तर पर भी बहुत सारे ज्वलंत सवाल हैं जो प्रशासनिक और अब तक की सरकारों की उपेक्षा के कारण मौजूद हैं। इन सारे सवालों पर एकजुट होकर संघर्ष करने के सिवा और कोई विकल्प नहीं है।

श्री यादव ने लोगों को कल कोवाड़ में होने वाले किसान मजदूरों की पंचायत में भाग लेकर अपने सवालों पर संघर्ष की शुरुआत करने की अपील की।

आज की मीटिंग में मुख्य रूप से कैलाश वर्मा, शंकर वर्मा, रेखा देवी, सुशीला देवी, अनीता देवी, सकीना खातून, जितेंद्र राम, संतु राम, सिकंदर वर्मा, रूपलाल राम, गुरु चरण महतो, संतु राम समेत अन्य महिला-पुरुष मौजूद थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

13 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago