Categories: Giridih

गिरिडीह जिला को मिला कौशल विकास योजना 2018-19 के तहत श्रेष्ठता प्रमाण पत्र


 

देश भर में 06 जिलों को चिन्हित किया गया है। जिनमें से झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले को मिला है श्रेष्ठता प्रमाण पत्र।

गिरिडीह उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों का आभार व्यक्त किया, कहा कि जिला प्रशासन युवाओं के चहुँमुखी विकास के लिये कृतसंकल्पित है।


गिरिडीह जिला के लिए गौरव का विषय:- उपायुक्त

गिरिडीह, 13 फरवरी 2021:- कौशल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला को जिला कौशल विकास योजना 2018-19 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु श्रेष्ठता प्रमाण पत्र मिला है।कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पूरे देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में कुल 06 जिलों को चिन्हित किया गया है। जिला कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रशिक्षित करने के उद्देश्य हैं। इन सभी जिलों में जिला कौशल विकास योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है तथा कौशल प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया है। इसी आधार पर कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा रैंकिंग जारी की जाती है, जिसमें गिरिडीह जिला राज्य में अव्वल रहा है।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago