Categories: Giridih

जमुआ के सैकड़ों युवाओं ने थामा झामुमो का हाथ जमुआ में झामुमो का बढ़ता जा रहा है कद


 

गिरिडीह:-सोमवार को जमुआ के सैकड़ों युवाओं ने गिरिडीह विधायक सुदिब्य कुमार सोनू और जिला अध्यक्ष संजय सिंह की उपस्थिति में झामुमो नेत्री सोनी चौरसिया के नेतृत्व में झामुमो का हाथ थामा। गिरिडीह विधायक सुदिब्य कुमार सोनू के गिरिडीह स्थित आवास पर एक सादे समारोह में जमुआ के लताकी मुखिया श्यामदेव हाजरा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ विधिवत झामुमो की सदस्यता ली। सोमवार सुबह लताकी से मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में सैकड़ो युवा गिरिडीह पहुंचे और गिरिडीह स्थित गिरिडीह विधायक सोनू सुदिब्य के आवास पर पहुंच कर पार्टी की सदस्यता गिरिडीह विधायक से ली। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेत्री सोनी चौरसिया, शोभा यादव, गोपाल शर्मा की उपस्थिति रही। पार्टी सदस्यता लेने वाले में मुख्य रूप से लताकी मुखिया श्यामदेव हाजरा, इंद्रदेव हाजरा, अरविंद कुमार हाजरा, मो. मुमताज़ अंसारी, तनवीर हसन, जनार्दन कुमार, रणजीत, अब्दुल अंसारी, बिरेन्द्र कुमार, वरुण कुमार गिरी, बबलू गिरी, शक्ति हाजरा, मुमताज अंसारी, मो. कलीम अंसारी, संजय गिरी, पल कुमार, नीतीश कुमार हाजरा, गुलाम रसूल, नितिन सिन्हा, नजीर उद्दीन, मो. अख़्तर राजा, मो. मुर्तज़ा, खोशलाल पासवान, जगरनाथ यादव, मनोज कुमार पांडेय, मो. मतीन, मो. रियाज समेत सैकड़ों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। मौके पर विधायक सुदिब्य कुमार ने कहा कि जमुआ में जिस तरह खासकर युवाओं का रुझान पार्टी की ओर है। आने वाला वक्त में जमुआ में झामुमो का परचम लहरायेगा। यह पार्टी सभी का सम्मान करती है और सबको लेकर चलने के विचारधारा पर कार्य करती है। यहां सभी समान विचारधारा वाले लोगों का स्वागत है। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है। आज झामुमो नेत्री सोनी चौरसिया के नेतृत्व में युवाओं की बड़ी टीम ने पार्टी का हाथ थामा है। देखकर अच्छा लगा। विश्वास है कि जमुआ में नया सवेरा आयेगा। पार्टी जमुआ को लेकर गंभीर है। झामुमो नेत्री सोनी चौरसिया ने कहा कि जमुआ में परिवर्तन की बयार बही है। यहां के नौजवानों में झामुमो को लेकर बहुत उत्साह है। यह कारवां बढ़ता हीं जायेगा।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago