Categories: Jharkhand

समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर एलईडी जागरूकता वाहन किया गया रवाना



गिरिडीह:- झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारु रुप से संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक व अन्य पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर एल.ई.डी जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। यह जागरूकता वाहन मुख्यालय क्षेत्र सहित प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में एलईडी व छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन समिति से संबंधित प्रशिक्षण की जानकारी देगा। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुनियोजित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से यह एलईडी जागरूकता वाहन रथ को रवाना किया गया है। ताकि शिक्षा के क्षेत्र में गिरिडीह जिला नई प्रगति हासिल करें। उपायुक्त ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति के दायित्व एवं कर्तव्यों की जानकारी देने हेतु प्रत्येक वर्ष राज्य सरकार के द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति को सेमिनार/कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष यह प्रशिक्षण एलईडी वेन के माध्यम से देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके सफल संचालन को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में चार-चार एलईडी जागरूकता वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन : झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने…

11 mins ago

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

11 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

13 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

14 hours ago