Categories: Politics

9 फरवरी को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता भाग लेने दिल्ली कूच करेंगें : साहिल सहाय




 9 फरवरी को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता भाग लेने दिल्ली कूच करेंगें : साहिल सहाय 

जमुआ गिरीडीह । यूथ कांग्रेस जमुआ विधानसभा अध्यक्ष  सह जिला कार्यकारी मीडिया प्रभारी सह भारतीय युवा कांग्रेस प्रवक्ता साहिल सहाय ने कहा कि आगामी 9 फरवरी को सांसद भवन घेराव के लिए  किसान आंदोलन के समर्थन में कृषि बिल के खिलाफ पूरे देश में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता भाग लेने दिल्ली कूच करेंगें।  कहा  कि वर्तमान में जिस तरह से मोदी सरकार किसानों को खालिस्तानी और आतंकवादी बता रही है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि जो भी आम आदमी इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा वो आतंकवादी कहलाएगा। किसान विरोधी बिल के खिलाफ संसद भवन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।  झारखंड से काफी तादाद में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कहा कि दिल्ली सांसद भवन  का घेराव के लिए  जमुआ विधानसभा  क्षेत्र के  विभिन्न  गांवों का दौरा कर  युवा कांग्रेस  को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा । जमुआ विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता सांसद भवन के घेराव में दिल्ली कूच करेंगे । कहा कि किसानों की मांग जायज हैं । जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं  की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago