Categories: Giridih

आजसू पार्टी गिरिडीह जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान हेतु एक बैठक का आयोजन।


 

गिरिडीह:-आज दिनांक 03/03/2021 को गिरिडीह परिसदन भवन में आजसू पार्टी द्वारा गिरिडीह जिला अध्यक्ष श्री गुड्डू यादव जी की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई। बैठक में सदस्यता अभियान हेतु कार्यक्रम किया गया , सदस्यता अभियान के प्रभारी श्री गुड्डू यादव जी एवं श्रीमती पूनम देवी जी ने अभियान की शुरुआत करते हुए आजसू पार्टी सदस्यता की पर्ची भरते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण को भी पार्टी सदस्यता फॉर्म दिया गया, तथा पार्टी ने लक्ष्य रखा की आगामी 1 सप्ताह के अंदर कम से कम गिरिडीह प्रखंड से 5000  कार्यकर्ता को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा ताकि पार्टी आर्थिक रूप से ओर भी ज्यादा मजबूत हो।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह लोक सभा सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी एवं विशिष्ट अतिथि गांडेय विधानसभा प्रभारी सह केंद्रीय सचिव श्री अर्जुन बैठा जी भी उपस्थित थे जिन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम के बाद माननीय चंद्रप्रकाश चौधरी जी ने अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया और जन समस्याओं से अवगत होकर जल्द से जल्द समस्याओं का निदान करने की बात कही।मौके पर जिला प्रवक्ता वीरेंद्र राम जी ,गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष दीपक पांडे जी, पार्टी केंद्रीय सचिव संजय साहू जी , जमुआ प्रखंड अध्यक्ष गौतम सागर राणा जी, गांडेय प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी साव जी, बेंगाबाद से महेंद्र जी , पार्टी के छोटू जी , बाबू बंगाली , रितेश , बिनोद , तनवीर , राजेश , मयूर , इत्यादि उपस्थित थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago