Categories: Giridih

गांडेय विधयाक डॉ सराफ़राज अहमद ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने क्षेत्र में हो रहे समस्याओं से अवगत कराकर समाधान की मांग की।


गिरिडीह:- गांडेय बिधानसभा के माननीय विधायक डॉ सरफ़राज़ अहमद अपने क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर हैं। समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। वह लगातार क्षेत्र की समस्याओं से राज्य के मुख्यमंत्री को अवगत कराकर समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भी माननीय विधायक जी ने रांची में माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर उन्हें गांडेय विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण और आवश्यक पुल पुलिया निर्माण हेतु लिस्ट सौंपा और गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समस्याओं के समाधान की मांग रखी।वही विधायक जी ने दुर्घटना में मौत होने पर मृतक के आश्रितों को एक लाख रुपये बतौर मुआवजा देने और हर जिले में माइनॉरिटी और ओबीसी वर्ग के लिए एक एक आवासीय विद्यालय खोलने हेतु झारखण्ड की हेमन्त सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने इस फैसले के लिए हेमन्त सरकार को साधुवाद देते हुए प्रशंसनीय निर्णय बताया।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago