Categories: Giridih

चाइबासा में शहीद हुए वीर सपूतों को कैंडल मार्च निकालकर एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि।


गिरिडीह:-चाइबासा में आईडी विस्फोट के कायराना हमले में शहीद हुए  हमारे वीर जवानों के सम्मान में आज दिनांक 05 /03/21 को  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह ईकाई की ओर से आज झंडा मैदान से टावर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें अभाविप गिरिडीह के सभी कार्यकर्ताओं ने मां भारती के लाल और अमर  शहीद जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन व्रत धारण कर उनको याद किया। मौके पर जिला संयोजक कुमार गौरव ने बताया कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआ के तीन जवान शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार, ये आईईडी ब्लास्ट गुरुवार को उस वक्त किया गया जब झारखंड और सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान लांजी इलाके में अभियान चलाने जा रहे थे। जवान जैसे ही पहाड़ी वाले नीचे के कच्ची सड़क से पहाड़ पर चढ़ रहे थे, उस दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों द्वारा लैंडमाइंस विस्फोट कर दिया गया । इसमें आगे चल रहे झारखंड जगुआर तीन जवान शहीद हो गए जबकि दो जवान घायल हुए हैं। जवनों को एयरलिफ्ट करके रांची लाया गया। मौके पर मां भारती के लाल और अमर शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वालों में अभाविप के जिला संयोजक कुमार गौरव, नगर एसफडी प्रमुख रोशन चंद्रवंशी,नगर सह मंत्री भोला राम, अक्षय कुमार, कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज, नगर कार्यालय सह प्रमुख रोशन राय,कॉलेज कार्यकारणी सदस्य राजेश कुमार, सतिश कुमार, निलेश कुमार, गौतम, रोहित वर्मा, राहुल कुमार, राहुल राणा, अभिजीत कुमार, कृष्ण कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago