Categories: Giridih

जन-जन की आवाज और सुकन्या राहत फाउंडेशन के द्वारा प्रमुख धर्मस्थल झारखंड धाम में चलाया गया स्वच्छता अभियान।


 

झारखण्डधाम:- जिले के प्रमुख  धर्मस्थल झारखण्डधाम में होने वाले महाशिवरात्रि  मेला के नजदीकियां को देखते हुए जन जन की आवाज और सुकन्या राहत फाउंडेशन के द्वारा स्वच्छ अभियान चलाया गया। जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियो भी मोजूद थे।

          बता दे कि भगवान शिव की अपार शक्ति और भक्ति का पर्व महाशिवरात्रि हर साल फाल्‍गुन मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है और इस साल यह तिथि 11 मार्च को पड़ रही है। पौरााणिक मान्‍यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शिव और पार्वतीजी की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है और उन्‍हें भांग, धतूरा, बेल पत्र और बेर चढ़ाए जाते हैं। इस दिन कई लोग धार्मिक अनुष्‍ठान और रुद्राभिषेक व महा महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हैं।

     

    बता दे कि मेले को लेकर प्रखण्ड के प्रसिद्ध धर्मस्थल झारखण्डधाम में दो दिन पहले प्रशासनिक पदअधिकारियों व मन्दिर प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक हुआ था ! जिसका अध्यक्षता जमुआ के बी डी ओ विनोद कर्मकार ने की जिसमें कोविड 19 के निर्देशों के अनुकूल इस बार मंदिर मे वी आई पी पूजा बन्द रहेगी।प्रवेश और निकास द्वार अलग अलग होंगे। आधे किलोमीटर के पहले हर रास्ते को मजबूती से ब्रेकेडिंग की जाएगी ताकि कोई वाहन मेले में आ जा न सके।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

13 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago