Categories: Giridih

दहेज़ अभिशाप है इससे करें परहेज़: सुबोध साव


जमुआ:-झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष और डालसा के सचिव संदीप कुमार बर्तम के मार्गदर्शन में जमुआ प्रखंड के कानूनी साक्षरता क्लब लंगटा बाबा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मिर्जागंज में शनिवार को  प्रधानाध्यापक जयप्रकाश राय की अध्यक्षता में कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। संचालन करते हुए पीएलवी सुबोध कुमार साव ने उपस्थिति बच्चों को दहेजप्रथा अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की दहेज एक सामाजिक कुप्रथा है।लड़की के माता पिता शादी के समय एक कठिन समस्या उत्पन्न हो जाती है। दहेज लेना और देना दोनों कानून अपराध है।

लोगो को जागरूकता से ही दहेज प्रथा को रोका जा सकता है।बाल विवाह के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया।लड़का का उम्र कम से कम 21 वर्ष और लड़की का उम्र कम से कम 18 वर्ष होने के बाद ही विवाह के योग्य माना जाता है। बाल विवाह  करना कानून अपराध है।माँ और बच्चा मानसिक रूप से बीमार रहते है।भ्रूण हत्या,लिंग जांच को रोकने के कानून के संबंध में जानकारी दिया गया।गर्भ की लिंग जांच करना और लिंग बताना दण्डनीय है।यदि अपने स्वेच्छा या संबंधित व्यक्ति के दबाव से लिंग जांच करवाता है तो तीन साल की जेल और पचास हज़ार रुपए तक का जुर्माना ।दोबारा अपराध करने से पांच साल तक कि जेल और एक लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।अगर किसी औरत को लिंग जांच के लिए मजबूर किया गया हो उस औरत को सजा नही दी जाएगी।गणित शिक्षक बसंत कुमार साव,अवधेश कुमार यादव, बुलबुल,अपना विचार व्यक्त किए।मौके पर उपस्थित आदेशपाल सुलेचना देवी,लक्ष्मण टुडू,सुहमी सहाय,स्नेहा कुमारी,सुमेरा सादिया,ख़ुशी साहू,कलपना सिंह,आरती कुमारी,सोनाली कुमारी,विशाखा कुमारी,सोनम खातून,सोलती कुमारी,ज्योति कुमारी,जुली कुमारी,सोनल कुमारी,तनीषा कुमारी,शोभा कुमारी सहित अन्य छात्राएं मौजूद थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago