Categories: Giridih

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में माले की कमेटी गठित कर किया गया संघर्ष का ऐलान।


 

दर्जनाधिक लोगों ने ली माले की सदस्यता।

गिरिडीह:-आज गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 5, मस्जिद गली में भाकपा माले के साथ कई लोग जुड़े। स्थानीय सवालों पर चर्चा की तथा एक कमेटी का गठन कर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का ऐलान किया।

कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी की नगर इकाई द्वारा की गई जिसमें मुख्य रुप से पार्टी नेता राजेश कुमार यादव, राजेश कुमार सिन्हा, मनोवर हसन बंटी, नौशाद अहमद चांद, निशांत भास्कर आदि मौजूद थे।

यहां अपने वक्तव्य में भाकपा माले नेताओं ने कहा कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले आम लोग बहुत ही परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन निगम प्रशासन सहित कई जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे हुए हैं। 

उन्होंने लोगों से भाकपा माले के साथ जुड़कर अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ने की अपील की और कहा कि जिस तरह संगठित होकर उन्होंने डेढ़ वर्षो से बंद यहां पानी की सप्लाई को शुरू करवाई है उसी तरह उनके दूसरे अधिकार भी हासिल होंगे।

पार्टी के आह्वान पर स्थानीय लोगों ने भी एकमत होकर भाकपा माले के झंडे तले संघर्ष का ऐलान किया तथा स्थानीय सदर मो0 अल्ताफ अंसारी, मो0 नौशाद अंसारी, मो0 मुख्तार अंसारी, मो0 अरमान खान, मो0 मंसूर, मो0 ताजुद्दीन अंसारी, मो0 अली अख्तर, मो0 कासिम अंसारी, मो0 बीरू अंसारी, मो0 सिकंदर अंसारी, मो0 आलम अंसारी, मो0 असनुल अंसारी समेत अन्य ने भाकपा माले के नीतियों और विचारों का समर्थन करते हुए में शामिल होने की घोषणा की।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago