Categories: Politics

पूर्व भाजयुमो कार्यकारणी सदस्य समेत राजद के कई कार्यकर्ता काँग्रेस में हुए शामिल


 

पूर्व भाजयुमो कार्यकारणी सदस्य समेत राजद के कई कार्यकर्ता काँग्रेस में हुए शामिल

गिरिडीह:- बुधवार को गिरिडीह काँग्रेस भवन में भाजपा व राजद के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की पूंजीवादी विचारधारा को देखते हुए उसे छोड़कर काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी के वरिष्ट नेता उपेंद्र सिंह,प्रदेश कमिटी सदस्य सतीश केडिया,काँग्रेस नेत्री डॉ मंजू कुमारी, नगर अध्यक्ष महबूब अली खान,जमुआ प्रखंड उपाध्यक्ष विवेक आंनद कुशवाहा, रामानन्द कुशवाहा भी शामिल थे। इस मौके पर सभी काँग्रेसगन ने नए सदस्यों का पार्टी में अभिवादन किया। नए सदस्य केंद्र की सरकार के प्रति आक्रोशित मुद्रा में थे। सभी ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति,पूंजीवादी नीति के खिलाफ अपनी बातों को रखने के बाद बताया कि अब भाजपा को उखाड़ फेंकना है।

मौके पर जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि भाजपा केवल दो लोगों कि सरकार बन कर रह गई है। और उन दोनों के लिए पूरे भारत की जनता को महंगाई ,बेरोजगारी की और धकेलता जा रहा है परन्तु काँग्रेस ऐसा होने नहीं देगा। उन्होंने बताया केन्द्र में काँग्रेस की सरकार आने पर भाजपा के उन नीतियों को जड़ से समाप्त किया जाएगा।

        इस दैरान सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से भाजयुमो के पूर्व जिला कार्यकारणी सदस्य मारुतिनंदन शास्त्री, विकास कुमार यादव,दीपक वर्मा,बबलू यादव,नेकेत बर्णवाल, आशुतोष पांडेय के साथ दर्जनों लोग थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

7 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

11 hours ago