Categories: Giridih

पैसों के लिए गृहस्वामी ने घर में रखा था विस्फोटक,पुलिस ने पूनम यादव व गृहस्वामी बुधन राय के खिलाफ की प्राथमिकी दर्ज व किया गिरफ्तार



गिरिडीह:- गिरिडीह के तिसरी थाना इलाके के खिरकिया मोड़ के समीप बीते दिनों बुधन राय के घर में हुए विस्फोट मामले में तिसरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अवैध विस्फोटक रखने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद के फर्द बयान के आधार पर तिसरी थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 39/2021 में खिरोत गांव निवासी पूनम यादव और गृहस्वामी बुधन राय को नामजद अभियुक्त बनाया है। फिलहाल, मुख्य आरोपी पूनम यादव फरार बताया जा रहा है। जबकि गृहस्वामी बुधन राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वैसे ये स्पष्ट नही हुआ है कि आरोपी पूनम यादव बुधन राय के यहां रखे विस्फोटक का क्या इस्तेमाल किया करता था।

विस्फोटक रखने के लिए पूनम यादव देता था रूपये

तिसरी थाना पुलिस की मानें तो आरोपी पूनम ने बुधन के घर में रखने के लिए काफी पैसे दिया था। पैसे के लिए ही बुधन ने अपने घर में इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक पदार्थ रखा था। इस बीच घटना के दूसरे दिन घटनास्थल पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जमीदोंज घर से सैंपल कलेक्शन कर लिया। अब फोरेंसिक एक्सपर्ट ही ये स्पष्ट करेगी कि बुधन राय के घर किस प्रकार का विस्फोटक पदार्थ रखा था।

शनिवार की रात हुई थी घटना 

बताते चले कि तीन दिन पहले ही खिरकिया मोड़ के समीप बुधन राय के घर में हुए विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई थी। जिसमे दो महिलाए और दो बच्चे शामिल थे। घटना के वक्त गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने का अफवाह फैलाया गया था। जबकि दूसरे दिन स्पष्ट हुआ कि घर में रखे विस्फोटक पदार्थ के कारण ये घटना हुई थी।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

11 hours ago