Categories: Giridih

बामसेफ संगठन के विंग राष्ट्रीय अत्याचार निवारण शक्ति का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजित।


गिरिडीह:-रविवार को बामसेफ संगठन के विंग राष्ट्रीय अत्याचार निवारण शक्ति का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अंबेडकर भवन पुस्तकालय गिरिडीह में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपलाल दास झारखण्ड प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय अत्याचार निवारण शक्ति   ने किया । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य प्रशिक्षण रामदेव विश्व बंधु ने उपस्थित लोगों को अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने भारत में जाति तथा वर्ग व्यवस्था के ऊपर विस्तारपूर्वक बताते हुए तमाम 85% मूलनिवासी बहुजन समाज को एकजुट होकर समर सत्ता के साथ रहने हेतु समझाया कार्यक्रम को डॉ राजेश कुमार जिला अध्यक्ष नप गिरिडीह बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के प्रदेश उपाध्यक्ष डीके बौद्ध,बामसेफ प्रदेश उपाध्यक्ष शनिचर मिश्रा ,जिला अध्यक्ष राजेश कुमार रवि ,भीखी राम पासवान ,सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ,नरेश बौद्ध ,स्टीफन मरांडी ,मंसूर अंसारी ,अरविंद पासवान ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में महेंद्र नाथ, राजाराम ,रूपलाल बौद्ध ,महेंद्र रजक ,प्रकाश दास ,प्रवीण कुमार सहित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति , पिछडी़ तथा अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों लोग कोविड-19 के प्रावधानों का अनुपालन करते हुए शामिल होकर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया ।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago