Categories: GiridihJamua

शानडीह में किया गया शिशुओं, धातृ,गर्भवती माताओं का टीकाकरण


गिरिडीह:-जमुआ प्रखण्ड के पोबी पंचायत अंतर्गत शानडीह आंगनबाड़ी केन्द्र में गुरुवार को 0 से 5 आयुवर्ग के शिशुओं,गर्भवती व धातृ माताओं का आवष्यकतानुसार  ए एन एम मंजू कुमारी द्वारा टीकाकरण कर इसके फ़ायदे की जानकारी दी गई।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ प्रबंधकारिणी समिति सदस्य योगेश कुमार पाण्डेय ने पंचायत में आहूत कोविड 19 वेक्सिनेशन की जानकारी देते हुए कहा कि अफ़वाह से दूर रहते हुए निर्भीक रूप से कोविड 19 का टीका लेना सुनिश्चित करना चाहिए क्योंकि ये पूरी तरह से सुरक्षित है। आंगनबाड़ी सेविका तारा सिंह, सहिया माधुरी देवी ने किशोरावस्था में होनेवाली समस्या समाधान, विभिन्न रोग के लक्षण,कारण व रोकथाम के उपाय की जानकारी देते हुए धरातलीय अनुपालन के लिए महिलाओं को उत्प्रेरित किया गया।  उक्त अवसर पर  दर्जनाधिक महिलाएं मौजूद थे।  सुकन्या राहत फाउंडेशन के पोबी पंचायत समन्वयिका योगिता कुमारी द्वारा 0 से 10 आयुवर्ग की बालिकाओं का सुकन्या राहत  निबंधन हेतु  दर्जनाधिक सदस्यता फार्म भरने का कार्य किया गया। झारखण्ड कृषि ऋण माफ़ी योजना के लाभुक किसानों का पोबी प्रज्ञा केन्द्र वीएलई योगेश कुमार पाण्डेय द्वारा ई के वाय सी कर पावती रसीद (टोकन) वितरण किया गया। योजना की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। पीएलवी सुबोध कुमार साव ने किसानों को जागरूक किये। उक्त अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेश दास, भिखारी मियाँ, मोबिन अंसारी,भीम राम आदि मौजूद थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago