Categories: Giridih

होली के दिन नही बजेगा डीजे,शालीनता पूर्वक मनाये होली : बीडीओ


जमुआ गिरिडीह : 

 होली त्यौहार को लेकर सोमवार को जमुआ थाना  परिसर में शान्ति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता  बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि होली के दिन असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखा जाए। होली में डीजे नही बजेगा। प्रशासन के आदेश का डीजे संचालक  द्वारा अनदेखी किया गया तो वैसे संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जायेगा। कहा कि कोरोना माहामरी को देखते हुए लोग अपने घर से वेवजह नही निकलें। थानेदार प्रदीप कुमार दास ने सदस्यों को होली के मौके पर पूरी तरह चुस्त दरुस्त रहने को कहा।कहा प्रशासन आम जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। कहा जनता के सहयोग के बिना प्रशासन बहुत कुछ नही कर सकता। त्यौहार के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।किसी भी परिस्थिति में अश्लील गानों का उपयोग नही हो।शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।वाट्सअप और सोशल मीडिया पर किसी भी परिस्थिति में किसी को ठेस पहुंचाने वाले मैसेज को नही डाला जाय।ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।अभी से होली तक लगातार वाहन जाँच करने का निर्णय हुआ।इस दौरान उप प्रमुख चंद्रशेखर राय ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है।बैठक में अंचल  निरीक्षक लोकेश सिंह, एसआई मनोज कुमार  पूर्ति , महेंद्र कुमार, चिना खान, त्रिभुवन यादव, रंजीत राम, असगर अली , सुधीर सिन्हा, मो इकबाल, मथुरा प्रसाद कुशवाहा, त्रिभुवन सिंह, अमरदीप कुमार, सूरज साव, विनोद राय, जलाल अंसारी, प्रयाग पांडेय, रणबहादुर पासवान, रमेश कुशवाहा, सुधीर द्विवेदी,इस्लाम अंसारी, प्रभात पाण्डेय, मो जाहिद , अजित कुमार, बृजनन्दन तिवारी, महशर ईमाम, रोहित दास, दिनेश मंडल, इसराइल अंसारी, लक्ष्मण राम गुप्ता , प्रमोद गुप्ता, बाबूचंद यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

7 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

9 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

11 hours ago