Categories: Giridih

19 से 21 मार्च तक हो रहे ताइक्वांडो प्रतियोगिता आज लोहरदगा में सम्पन्न।


 गिरिडीह:-गिरीडिह ताइक्वांडो संघ द्वारा आज लोहरदगा में 19 से 21 मार्च तक संपन्न हुए 20वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। गिरिडीह ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि 19 से 21 मार्च तक लोहरदगा में राज्य स्तरीय 

सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें पूरे झारखंड भर से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था इसी प्रतियोगिता में गिरिडीह के भी 4 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 4 में से 2 खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे ।

सब जूनियर वर्ग में काव्या सिंह गोल्ड मेडल एवं नव्या सिंह सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही ।

इसके साथ साथ  काव्या सिंह का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया।

 अब वह झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी ।इनकी इन उपलब्धियों से पूरे गिरिडीह के ताइक्वांडो खिलाड़ी में काफी खुशी की लहर है और सभी ने इन विजेता खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।

गिरिडीह ताइक्वांडो संघ इन सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है और ऐसा विश्वास दिलाती है कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक जीतकर गिरिडीह के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन करेंगे ।

इन सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोच रोहित कुमार राय को शुभकामनाएं।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago