Categories: Giridih

अभाविप ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले उनके सहादत को देश कभी नहीं भूलेगा


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह ईकाई के द्वारा आज दिनांक 05/04/2021 को शहर के सर जेसी बोस चौक में छत्तीसगढ़: नक्सलियों से लोहा लेने के दौरान 23 जवान शहीद हुए जवानों के सम्मान में आज शाम 5 बजे कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दौ मिनट का मौन व्रत धारण कर शहीद जवानों के प्रति सम्मान सभा आयोजित किया गया‌। इस दौरान अभाविप के गिरिडीह कॉलेज मंत्री उज्जवल तिवारी ने बताया कि बस्तर इलाके में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे जोनागुड़ा गांव के पास नक्सलियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन और तर्रेम के सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। 


मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली  इस दौरान 30 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से सात जवानों को रायपुर के अस्पताल में तथा 23 जवानों को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर अभाविप के गिरिडीह कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज ने बताया कि नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच 4 घंटे तक गोलीबारी हुई। नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। हमारे सुरक्षाकर्मियों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनकी शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। मौके पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अभाविप के कॉलेज मंत्री उज्जवल तिवारी, कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज, सक्रिय कार्यकर्ता  अभिषेक वर्मा, निशु पटेल, विवेक वर्मा,राहुल राणा, अभिजीत कुमार, प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, कृष्ण कुमार, आदिल अंसारी, आकाश कुमार, निकु सिंह, आदर्श यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

7 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

11 hours ago