Categories: COVID-19Jamua

अफ़वाह को दरकिनार कर निर्भीकतापूर्वक स्वयं कोविड 19 का करवाये टीकाकरण :-योगेश पाण्डेय


दक्षिणी भाग आंगनबाड़ी केंद्र पोबी में शिशुओ,गर्भवती,धातृ महिलाओं का किया गया टीकाकरण।                                  

जमुआ:- जमुआ प्रखण्ड के ग्राम पंचायत पोबी स्थित दक्षिणी भाग आंगनबाड़ी केन्द्र में गुरुवार को मासिक टिकाकरण शिविर में ए एन एम मंजू कुमारी द्वारा 0 से 5 आयुवर्ग के शिशुओं,धात्री- गर्भवती महिलाओं का आवश्यक्तानुसार टिकाकरण कर फ़ायदे की जानकारी दिया गया।   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन कारिणी समिति जमुआ सदस्य योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सी अपना आधारकार्ड,संपर्क नम्बर लेकर जाय निबंधन के साथ  एच सी जमुआ में 45 वर्ष के उपर के नागरिकों का कोविड 19 का सुरक्षित टिकाकरण किया जा रहा है। भय,अफ़वाह को सिरे से ख़ारिज करते हुए निर्भीकता पूर्वक कोविड 19 का टिकाकरण  करवाये और दूसरे को भी जागरूक,उत्प्रेरित करना चाहिये। आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा देवी,  सहिया संगीता यादव, पोषण सखी अंजली देवी ने विभिन्न बाल,महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं, मौसमी बीमारियों के लक्षण,कारण , रोकथाम के उपाय, स्वच्छता के सात आयाम की  विस्तृत जानकारी देते हुए धरातलीय अनुपालन के लिए महिलाओं को उत्प्रेरित किया गया।  उक्त अवसर पर  कंचन कुमारी, अंजू देवी,डॉली कुमारी,रेखा देवी,ममता देवी,सरिता देवी सहित अन्य मौजूद थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago