Categories: Giridih

गिरिडीह जिला अंतर्गत मेडिकल ऑक्सीजन वाहन के संचालन की सुविधा बहाल रहेगी:- उपायुक्त


● सभी अनुमंडल पदाधिकारी/जिला परिवहन पदाधिकारी/उप नगर आयुक्त/सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ थाना प्रभारी एवं प्रबंधक टॉल प्लाजा करें सुनिश्चित:- उपायुक्त…

● सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में सभी समुदाय करें सहयोग:- उपायुक्त…

गिरिडीह, 22 अप्रैल 2021:-कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा पूरे झारखंड राज्य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में गिरिडीह जिला अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। 



इस हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला/जिला परिवहन पदाधिकारी/उप नगर आयुक्त/सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ सभी थाना प्रभारी एवं प्रबंधक, टॉल प्लाजा को निर्देश दिया है कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हमें विशेष सावधानी एवं एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकना जरूरी हो गया है। साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा एवं ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। उपायुक्त ने आदेश जारी कर कहा कि जिले में मेडिकल ऑक्सीजन वाहन की आवागमन की सुविधा जारी रहेगी। जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु मेडिकल ऑक्सीजन वाहन की आवागमन की अनुमति रहेगी। सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि बिना किसी प्रतिबंध के मेडिकल ऑक्सीजन वाहन के आवागमन की सुविधा सुनिश्चित कराई जाए तथा टॉल प्लाजा पर सुगम तरीके से ऑक्सीजन वाहन की संचालन सुनिश्चित हो। उपायुक्त ने कहा कि टॉल प्लाजा, प्रबंधक यह सुनिश्चित करेंगे कि मेडिकल ऑक्सीजन वाहन को जिले में नि:शुल्क संचालन हो। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति अस्पतालों में सुगम तरीके से हो, यह सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराई जाएं।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago