Categories: Giridih

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा को भी टीकाकरण कैंप लगाया गया


गिरीडीह:-गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा सदर अस्पताल के सौजन्य से साहू समाज भवन, हुट्टी बाजार ,गिरिडीह में कोविड-19 टीकाकरण कैंप लगाया गया। कैंप में लगभग 138 लोगों का टीकाकरण किया गया। 



इस कैंप में सबसे बड़ी बात यह रही कि 100से अधिक उम्र की 1महिला का भी टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष श्री बाल गोविंद साहू ने कहा कि कोविद महामारी को देखते हुए हमारा समाज में यह निशुल्क टीकाकरण कैंप लगाया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि निर्भीक होकर लोग  कोविड-19 वैक्सीन ले।

महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए लोग हमेशा मास्क का प्रयोग करें तथा बिना जरूरी काम घर से ना निकले तभी हम कोविद चेन को तोड़ पाएंगे और हम अपने आपको तथा समाज को कोविड- से बचा पाएंगे। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर तथा जिला संयुक्त सचिव प्रोफ़ेसर मुकेश कुमार साहा ने कहा कि आज सदर अस्पताल के सहयोग से यह कैंप लगाया गया है तथा आगे भी इस तरह का कैंप लगाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष हरगौरी साहू, वरीय उपाध्यक्ष सुखदेव प्रसाद साहू, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, नगर सचिव मनीष गुप्ता, शशि भूषण प्रसाद, सीताराम साहू, देवराज ,विकास गुप्ता ,श्याम सुंदर गुप्ता, निरंजन कुमार साहू सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा। सदर अस्पताल के ए एन एम श्रीमती सुमन भारती और मंजू कुमारी तथा सहिया अनीता देवी एवं आशीष और रोहित शर्मा ने इस कैंप को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago