Categories: Giridih

गिरिडीह ब्यवहार न्यायालय में 10 अप्रैल को आहुत राष्ट्रीय लोक अदालत की दी गई जानकारी


 गिरिडीह ब्यवहार न्यायालय में 10 अप्रैल को आहुत राष्ट्रीय लोक अदालत की दी गई जानकारी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के तत्वधान में जमुआ प्रखंड के पोबी पंचायत के अंतर्गत ग्राम तेजपुर और धोथो पंचायत अंतर्गत ग्राम लहंगीया में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को समाजसेवी थानु यादव की उपस्थिति में किया गया ।ग्राम तेजपुर में उपस्थित ग्रामीणों को पीएलवी सुबोध कुमार साव ने आगामी 10 अप्रैल को व्यव्हार न्यायालय में आयोजन की जाने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया।पीएलवी कामेश्वर कुमार ने ग्राम लाहगिया में उपस्थित ग्रामीणों को 10 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह में संचालित फ्रंट कार्यालय मध्यस्था केंद्र एवं स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारी दिया साथ ही साथ माननीय झालसा द्वारा संचालित योजना तृप्ति ,चेतना, निरोगी भवा: आत्मनिर्भरता ;की जानकारी दी गई एवं श्रम एवं दे योजना के तहत कुल 20 मजदूरों का असंगठित श्रमिक निबंधन हेतु आवेदन लिया गया एवं भवन संनिर्माण कर्मकार निबंधन हेतु 15 आवेदन लिया गया और श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित ग्रामीणों को निबंधन करा कर लाभ लेने की जानकारी दी गई इसमें उपस्थित ग्रामीण गुलजार खातून सरस्वती देवी राजेंद्र विश्वकर्मा रेशमी देवी अर्जुन विश्वकर्मा कुलसुम खातून बेबी या बेबी कलीमुद्दीन मियां सुरेश यादव दुकान राणा आदि उपस्थित थे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago